पटना ग्रामीण: BPSC TRE 3 की महिला अभ्यर्थियों ने एस सिद्धार्थ के आवास का किया घेराव, एक महिला अभ्यर्थी रोती हुई आई नजर
BPSC TRE 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे महिला अभ्यर्थियों ने ACS एस सिद्धार्थ के बेली रोड स्थित आवास का घेराव किया। मौके पर एक महिला अभ्यर्थी रोती बिलखती भी नजर आई। महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि वह लोग शिक्षा मंत्री से लेकर ACS एस सिद्धार्थ का दरवाजा इससे पहले भी खटखटा चुकी है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला।