पटना ग्रामीण: NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, पटना में ADG EOU नैय्यर हसनैन खान ने की पुष्टि
NEET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को सगुना मोड़ से गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया है। NEET पेपर लीक मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस इसके मास्टरमाइंड को लंबे समय से ढूंढ रही थी। अब सॉल्वर गैंग का सरगना संजीव मुखिया पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। ADG EOU नैय्यर हसनैन खान ने शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मामले की पुष्टि की है।