पटना ग्रामीण: DM कार्यालय में पटना डीएम ने की लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार सुबह 11:00 से डीएम कार्यालय में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील एवं बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2019 के अंतर्गत प्रथम अपील की सुनवाई की। मौके पर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने एक-एक कर सभी मामलों को सुना।