पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना में अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर लगी है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है।