पटना ग्रामीण: सहयोग कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सरकारी आवास पर आम लोगों की शिकायतें सुनीं
शुक्रवार की सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपने सरकारी आवास 5 देश रत्न मार्ग में सहयोग कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए ऑनस्पॉट संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।