बांका: लोक अदालत में 9188 मामले निपटाए, 8 करोड़ 90 लाख 44 हजार 264 रुपए का हुआ समझौता
Banka, Banka | Dec 14, 2024 शनिवार को बांका सिविल काेर्ट में इस साल का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत का समापन शनिवार की शाम 5 बजे किया गया। मामलाें की सुनवाई के लिए 11 बेंच पर कुल 11349 मामलाें की सुनवाई करते हुए 9188 मामले काे निष्पादित कर दिया गया। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार 8 करोड़ 90 लाख 44 हजार 264 रुपए का सेटलमेंट किया गया।