बांका: अमरपुर पुलिस ने दो युवकों को देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, एसडीपीओ ने जानकारी दी
Banka, Banka | Dec 14, 2024 अमरपुर के चपरी हाई स्कूल के समीप ई रिक्शा वाहन से अपराध की घटना को अंजाम देने जा रहे दो युवक को एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतुस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक बड़ी जानकीपुर गांव निवासी बादल कुमार व दौना गांव निवासी मिथुन कुमार है। मामले को लेकर बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दिया।