बांका: भूमि विवादों के निपटारे के लिए सदर थाने में लगा जनता दरबार, तीन मामले हुए निष्पादित
Banka, Banka | Dec 14, 2024 सदर थाना में शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बांका सीओ प्रियंका कुमारी एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान 3 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया, जबकि 3 नया मामला भी दर्ज किया गया।