बांका: जमदाहा मोड़ पर बाइक से गिरकर एक महिला घायल, मायांगज रेफर
Banka, Banka | Dec 14, 2024 जमदाहा मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब 5 बजे बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का उपचार सदर अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के मायागंज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जलमेढ़य गांव निवासी घुटन शर्मा अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को बाइक से लेकर बांका आ रहा था। जमदाहा मोड़ के पास महिला असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिरकर जख्मी हो गई