बड़ौत: भाकियू प्रधान का बिजनौर में मनाया गया दूसरा स्थापना दिवस, लुहारी निवासी राष्ट्रीय महासचिव को किया सम्मानित
Baraut, Bagpat | Feb 9, 2025 भारतीय किसान यूनियन प्रधान का दूसरा स्थापना दिवस वृंदावन होटल बिजनौर में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि अशोक बल्हारा हरियाणा राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और संचालन बागपत के लुहारी निवासी संजीव दांगी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने किया। इस अवसर पर उनको पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।