दावथ में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की बरही
रोहतास जिले के दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में बुधवार को बाल गोपाल श्री कृष्णा भगवान की बरही बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर राम जानकी मंदिर परिसर से लड्डू गोपाल की पालकी बैंड बाजा के साथ समूचे गांव में भ्रमण किया। वहीं इस अवसर पर बृहद भंडारे का भी आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राम जानकी मंदिर के अध्यक्ष सह मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दावथ मे स्थित है उक्त मंदिर में बाल गोपाल का पूजनोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रखने की परंपरा लगभग सौ वर्ष से चली आ रही है. जिसमें स्थानीय स्तर पर बाल गोपाल का बरही मनाने की परंपरा बहुत ही पुरानी है। इस अवसर पर राम जानकी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन से एक पखवाड़े तक सुबह से शाम तक स्थानीय गांव की श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा भक्ति गीत एवं संगीत के साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता था। बाल गोपाल के बरही के मौके पर बुधवार को सुबह में पूजा अर्चना तथा आरती के बाद शोभा यात्रा निकाल कर दावथ थाना रोड, प्रखंड कार्यालय, मध्य विद्यालय, बिठवा मोड, दावथ बाजार सहित समूचे गांव में भ्रमण कराया गया। गलियों चौराहों पर भगवान श्री कृष्ण के एक झलक पाने के लिए बच्चे बूढ़े महिलाएं लड़कियां सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति रही।
Kargahar, Rohtas | Sep 17, 2026