कल्याणी गांव पहुंचे विधायक आलोक कुमार सिंह, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणी गांव में भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा के भाई परमेश्वर सिंह की पत्नी के निधन पर माननीय विधायक आलोक कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान गौतम नारायण सिंह, विकास कुशवाहा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, पिंटू सिंह, सुधीर कुमार, गोलू कुमार, प्रीतम कुमार और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।