मेहनगर: खरिहानी बाजार बस स्टैंड के पास से तरवां थाना की पुलिस टीम ने अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक रामप्रसाद व मय हमराह फोर्स ने सक्रियता दिखाते हुए अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त विकेश उर्फ सिंटू राजभर पुत्र सुरेश राजभर को खरिहानी बाजार बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया । जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।