मेहनगर: लखराव पोखरा से मेहनगर थाना की पुलिस टीम ने छेड़खानी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव व मय हमराह फोर्स ने छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी अभ्युदय पुत्र सुरेश राम गांव करौती थाना मेहनगर को लखराव पोखरा से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।