मेहनगर: मछरहड्डा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर कस्बा के मछरहड्डा के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे बाइक सवार युवक 35 वर्षीय भानु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया । शुक्रवार को भानु यादव वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने साले के बेटे को लेकर जा रहे थे । ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को एम्बुलेंस 108 की सहायता से सीएचसी ले गए ।