मेहनगर: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मंगरावा गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा विषहम मोड़ के पास दो दिन पूर्व अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर युवक घायल हो गया था । सोमवार की सुबह आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया वही मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।