मेहनगर: विद्युत विभाग की टीम में मेहनगर क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान, बकाएदारों से की गई वसूली
आजमगढ़ जनपद के मेहनगर क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया । जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति मची रही । वही बकाएदारों से वसूली की गई तथा कार्यवाही के तौर पर 30 विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा गया । अवर अभियंता द्वारा गांवों में बकायेदारों से वसूली के लिए चार टीमें गठित की गई ।