मेहनगर: जिले में बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित 184 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण, बीएसए राजीव पाठक ने दी जानकारी
आजमगढ़ जनपद के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । शिक्षकों को समय पर स्कूल आना जरूरी है । साथ ही बिना कारण बताए स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई भी तय है । जिले में 184 शिक्षक अनुपस्थित मिले । बिना बताए स्कूल से गायब शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है ।