बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 21 छोटे-बड़े पशुओं के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
बंजरिया पुलिस तस्करी के लिए ले जाए जा रहे छोटे बड़े 21 पशुओं के साथ दो तस्करो के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई, जहां ट्रक से 21 छोटे बड़े भैस बरामद हुआ। वही चालक व उप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। भैस को नए थाना में जब्त कर रखा गया है।