बल्देवगढ़: कन्नपुर निवासी 16 वर्षीय लापता किशोर को पुलिस ने टीकमगढ़ से किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
कन्नपुर से घर से बिना बताए एक किशोर बालक लापता हो गया था।जिसमें फरियादी जगदीश पाठक के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।और पुलिस को बताया था कि उसका 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु पाठक घर से बिना बताए लापता हो गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।जिसमें उक्त किशोर बालक को पुलिस ने टीकमगढ़ से दस्तयाव कर परिजनों की सुपुर्द कर दिया।