बल्देवगढ़: बिलारी गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे,एक दर्जन से अधिक लोग घायल,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
देरी पुलिस चौकी अंतर्गत बिलारी गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उक्त विवाद में लाठी डंडों से मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि रैकवार समाज के दो पक्षों में जमीनी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।देरी पुलिस चौकी के द्वारा दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।