बल्देवगढ़: देवरदा गांव में नाली निर्माण के दौरान एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मिलकर की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत देवरदा गांव में नाली निर्माण के दौरान एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। फरियादी देवेंद्र पुत्र परमलाल राय उम्र 36 साल निवासी देवरदा ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और बताया कि उसके घर के बगल से नाली निर्माण करने से मना करने पर गांव के ही रघुवीर यादव,प्रताप यादव,रहीश यादव एवं मानवेंद्र यादव के द्वारा मारपीट की गई।