बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिक लड़की घर से बिना बताए हुई लापता पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़िता के पिता के द्वारा पुलिस थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की घर से बिना बताए लापता हो गई है। पुलिस के द्वारा पीड़िता के पिता के कथनों के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।