बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत दोह में लोधी क्रांति सेना संगठन के बीच बैठक हुई आयोजित महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
बल्देवगढ़ विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दोह में लोधी क्रांति सेना संगठन के बीच बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोधी क्रांति सेना संगठन के पदाधिकारी द्वारा शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया।साथ ही बताया गया कि अपने-अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई जाए ताकि अपने समाज एवं अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन कर आगे बढ़ सकें।