मुंगावली: मुंगावली में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
मुंगावली में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपियों के कब्जे से 7 हजार 500 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।