फतुहा: फतुहा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों बाढ़ पीड़ित, फतुहा को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग
Fatwah, Patna | Sep 8, 2026 फतुहा प्रखंड के सैकड़ो गांव के बाढ पीड़ित फतुहा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर फतुहा को बाढ़ प्रभाबित क्षेत्र घोषित करने की मांग किया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने कहा कि हम लोगों के लिए सरकार सामुदायिक किचन की व्यवस्था करे। पशुओं के लिए चार का भी व्यवस्था करें। घर चारों ओर से पानी से घिर गया है। आने - जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रह है।