कांके: राजभवन के पास अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्रों ने अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए किया हवन
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 राजभवन के पास JSSC-PGT परीक्षा 2023 के सात विषयों के रिजल्ट जारी नहीं होने से नाराज छात्र अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। अनिश्चित कालीन धरना दे रहे छात्रों ने आज हवन कर अधिकारी को सद्बुद्धि मिलने की कामना की है। बता दें कि JSSC द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार रिजल्ट जारी करने के बाद छात्रों की नियुक्ति बीते साल नवंबर में ही हो जानी थी।