कांके: रांची की चुटिया थाना क्षेत्र से झारखंड सीआईडी की साइबर थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से झारखंड सीआईडी की साइबर थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से पुलिस ने दो आईफोन व साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले मोबाइल जब्त किए हैं। अपराधी लोगों को मोबाइल पर एसएमएस और लिंक भेजकर ठगी की घटना को अंजाम देता था।