कांके: रांची प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों के प्रयासों से बसंत मेले का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 रांची प्रेस क्लब में पहली बार महिला पत्रकारों के प्रयासों से बसंत मेले का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस बसंत मेले में कई स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें फैशनेबल कपड़े, बुटिक, चादर, सोलर लाइट, हेल्थ क्लिनिक, बच्चों के खिलौने, चश्मे के अलावा तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं।