कांके: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में लगी आग, आग लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर मौत
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई जबकि उनकी बहन बुरी तरह झुलस गई। बुरी तरह झुलसी महिला को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है, कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अपार्टमेंट में आग लग गई होगी।