कांके: रातु रोड स्थित आवास पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने लोगों से की मुलाकात, समस्याओं से हुए रूबरू
Kanke, Ranchi | Mar 9, 2024 झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ने शनिवार को रातु रोड स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत राज्य भर से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ने उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।