हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मायापुर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का किया घेराव, बिजली के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की
बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में तेजी से बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इस सरकार के राज में आम आदमी को घर चलाना भारी पड़ रहा है। जबरन लोगों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।