हरिद्वार: सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोशनाबाद में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक्सपो के बारे में दी जानकारी
फर्म एंड लैब एक्सपो को लेकर आज सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने रोशनाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि 16 फरवरी से 18 फरवरी तक विकास भवन के सामने खाली पड़े मैदान में प्रदर्शनी आयोजित होगी। प्रदर्शनी में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की चर्चा की जाएगी और अत्याधुनिक मशीनों की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी।