हरिद्वार: लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को लेकर DM धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोशनाबाद कार्यालय में की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज रोशनाबाद स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और लाभार्थी संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में हरिद्वार के सीडीओ प्रतीक जैन समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी धीरज सिंह गैबरियल ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को जिले में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम होगा।