हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री में हुई चोरी का किया खुलासा, डेंसों चौक से दो चोरों को किया गिरफ्तार
सिडकुल थाना पुलिस ने हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को शुक्रवार को डेंसो चौक से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए ₹5 लाख के बिजली के तार को भी बरामद कर लिया है।