नाथनगर: सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखी चुनाव प्रक्रिया, प्रधानमंत्री समेत प्रमुख पदों के लिए हुआ मतदान
गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल भागलपुर में बुधवार को छात्र संसद के गठन के लिए गुप्त मतदान के माध्यम से चुनाव कराया गया। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, सेनापति और सह सेनापति जैसे प्रमुख पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।