चोला रोड स्थित सहबाजपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से ठेला संचालक घायल हो गया। आरोपी बाइक चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ठेला संचालक पचौता गांव में आयोजित मेले के समापन के बाद सिकंदराबाद लौट रहा था। बाइक की टक्कर से ठेला क्षतिग्रस्त हो गया है।