सिकंंदराबाद: हाईवे स्थित गुलावठी रोड अंडरपास के निकट ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत, तीन लोग हुए घायल
हाइवे स्थित गुलावठी रोड अंडरपास के निकट ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आसपास के लोगों ने बताया कि कार चालक पहले से हादसे मे क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कार को खड़ा करके देख रहा था।