सिकंंदराबाद: हीरा कॉलोनी मोड़ के पास से पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
हीरा कालोनी मोड़ के पास से पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब तस्कर सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला हीरा कालोनी का निवासी है। आरोपी के पास से देसी मिस इंडिया शराब के 21 पव्वे बरामद किए गए हैं। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पकड़ी गई शराब की तस्करी करने जा रहा था।