सिकंंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र की अंबा शक्ति सरिया फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान मशीन से गिरने पर फैक्ट्री कर्मी की हुई मौत
औद्योगिक क्षेत्र की अम्बा शक्ति सरिया फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान मशीन से गिरने पर फैक्ट्रिकर्मी की मौत हो गई। मृतक जनपद बहराइच निवासी बताया गया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पीड़ित परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक फैक्ट्रीकर्मी अम्बा शक्ति परिसर में ही रहकर कार्य करता था।