सिकंंदराबाद: पचोता गांव में प्रसाद चढ़ाने आई महिलाओं के साथ युवकों ने की अश्लीलता व मारपीट, मुकदमा दर्ज
पचौता गांव मे प्रसाद चढ़ाने आई महिलाओं के साथ गांव निवासी युवकों ने अश्लील हरकत कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं के साथ मारपीट भी की। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नही किया। जिसे लेकर बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने चोला थाना परिसर में हंगामा किया।