सिकंंदराबाद: नगर के सिरोधन रोड निवासी दूध कारोबारी ने पुलिसकर्मी पर लगाए परेशान करने के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
नगर क्षेत्र के सिरोंधन रोड निवासी दूध कारोबारी ने पड़ौसी पुलिसकर्मी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पुलिसकर्मी को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में लकड़ियों के ईंधन से चूल्हे पर खाना बनाया जाता है। जिसके चलते चूल्हे से धुंआ निकलता है। धुंआ निकलने पर पड़ौसी पुलिसकर्मी उसे परेशान करता है और धमकी देता है।