जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग अपहर्ता को बार बांसी (जिला ललितपुर) से दस्तयाब किया
दिगौड़ा पुलिस ने साइबर सेल व मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अगस्त 2024 से गुमशुदा नाबालिग अपहर्ता को दस्तयाब किया है। दिगौड़ा पुलिस ने बुधवार को बताया है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 13 अगस्त को 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी अपने घर से बिना बताए लापता हो गई थी,जिसको आज बार बांसी जिला ललितपुर से दस्तयाब किया है।