जतारा: दिगौड़ा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, 3 दिसंबर से शुरू होगी भव्य कलश यात्रा
दिगौड़ा नगर के मंडी भवन के प्रांगण में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य व विशाल आयोजन किया जाना है। इस आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों व ग्रामवासियों क्षेत्रवासियों द्वारा मंगलवार को विशाल व भव्य कलश यात्रा दिगौड़ा नगर से निकाली जाएगी। पिछले एक महीने से गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में निमंत्रण दिए गए है