जतारा: दिगौड़ा स्कूल में चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, स्कूल का चौकीदार ही चोर निकला
हायर सेकेंडरी स्कूल दिगौड़ा की प्रयोगशाला से किसी अज्ञात व्यक्ति ने हजारों रुपए के सामान की चोरी की गई थी। प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज मंगलवार को स्कूल में हुई चोरी का खुलासा किया है। दिगौड़ा पुलिस ने इस मामले में चोरी करने वाले स्कूल के चौकीदार व चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।