जतारा: दिगौड़ा में पति से विवाद के बाद महिला एक साल से मायके में, दो बच्चियों और पीड़िता को खर्च के पैसे नहीं मिल रहे
दिगौड़ा में पति द्वारा विवाद करने पर महिला एक साल से है मायके में, दो बच्चियों व पीड़िता को नहीं मिलते खर्च के रुपये, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। दिगौड़ा कस्बे की महिला के साथ उसके पति सहित सास व ससुर लड़ाई झगड़ा करते थे और खर्च के लिए रुपया पैसा नहीं देते थे। पीड़िता इसी विवाद के कारण पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की दो छोटी छोटी बच्चियां है।