जतारा: दिगौड़ा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन के लिए भव्य कलश यात्रा निकली, सैकड़ों भक्तों ने लिया भाग
दिगौड़ा नगर के मंडी भवन के प्रांगण में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य व विशाल आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों सहित ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों द्वारा मंगलवार को नगर में विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं सहित पुरुषों ने भाग लिया।