खिरकिया: छीपाबड़ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित, त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
खिरकिया के छीपाबड़ थाने में सोमवार 2 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक शशांक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा हरदा के निर्देशानुसार एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल और थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान,तहसीलदार लविना घाघरे,नगर परिषद सीएमओ महेंद्र शर्मा द्वारा ली गई।