खिरकिया: चारूवा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, 70 हजार श्रद्धालुओं की उम्मीद, सुरक्षा चाक-चौबंद
Khirkiya, Harda | Feb 14, 2026 खिरकिया तहसील के ग्राम चारूवा स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को आयोजित होने वाले इस पर्व में 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।