सागर में निजी बस ऑपरेटर रविवार को बैठक कर सरकार की प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा’ का विरोध करेंगे। ऑपरेटरों का कहना है कि पीपीपी मॉडल में खर्च उनका होगा और टिकट की आय सरकारी एजेंसी के पास जाएगी, जिससे नुकसान होगा। मांगें नहीं मानी गईं तो विरोध और कोर्ट जाने की चेतावनी दी गई है। बस आपरेटर एसोसिएशन संतोष पांडे ने शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी।